पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुगल व छतरगढ़ में भाजपा की अहम बैठकें, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश

Description of image

खाजूवाला विधानसभा की पुगल, खाजूवाला व छतरगढ़ पंचायत समितियों में भाजपा का पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनेगा—डॉ. विश्वनाथ मेघवाल

 

खाजूवाला। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में पुगल के अम्बेडकर नगर स्थित सभागार में भाजपा मंडल पुगल तथा आईजीएनपी गेस्ट हाउस, छतरगढ़ में भाजपा मंडल छतरगढ़ की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों की अध्यक्षता संबंधित मंडल अध्यक्षों ने की। इस दौरान भाजपा मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठकों में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही पंचायत समिति स्तर पर वार्डवार प्रभारियों एवं संयोजकों की नियुक्ति कर उन्हें चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की पुगल, खाजूवाला एवं छतरगढ़ पंचायत समितियों में भाजपा का पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनना तय है। उन्होंने कहा कि खाजूवाला नगरपालिका चुनाव में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर विश्वास जताया है और आगामी पंचायतीराज चुनाव में भी भाजपा को इसी प्रकार व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

 

डॉ. मेघवाल ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से आमजन को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से गांवों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में तेजी आएगी।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को पूरी एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के साथ लड़ने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत समिति वार्डों में पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई।

 

बैठकों में पुगल मंडल अध्यक्ष डूगरराम सेन, छतरगढ़ मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, देवीलाल मेघवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम साहू, पुगल सरपंच सिद्धार्थ सिंह भाटी, पूर्व सरपंच प्रभु सिंह राठौड़, नरेंद्र सारण, मनीराम ज्याणी, मांगे खां, सुभान खां, शब्बीर खां, प्रभु सिंह भाटी, विमल पारीक, वीरेन्द्र सिंह लीलकी, सुरेन्द्र सिंह, इन्द्र ओझा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायतीराज चुनाव टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे कांग्रेस के सह-प्रभारी चिरंजीव राव

बीकानेर, 27.09.2026,बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज क…