पंचायतीराज चुनाव टिकट के दावेदारों से चर्चा करेंगे कांग्रेस के सह-प्रभारी चिरंजीव राव

Description of image

बीकानेर, 27.09.2026,बीकानेर। पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव कल बीकानेर में पार्टी कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे।

 

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि चिरंजीव राव सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे जिला परिषद सदस्य तथा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से पंचायतीराज चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

 

इस दौरान पीसीसी महासचिव प्रद्युम्नसिंह राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी से टिकट की अपेक्षा रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पहुंचकर चिरंजीव राव से संपर्क एवं चुनाव को लेकर चर्चा कर सकेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सजेगा भव्य दरबार श्री श्याम बाबा का 1 अक्टूबर को आयोजित सातवाँ विशाल भजन संध्या- श्री श्याम परिवार मंडल

बीकानेर।श्री श्याम परिवार मंडल, करनी नगर, लालगढ़ के तत्वावधान में आगामी **गुरुवार, 1 अक्टू…