
बीकानेर, 28.09.2026,आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय, सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी चिरंजीव राव ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों एवं शहर व देहात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पिछले छः सात माह में पार्टी में हुई विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर फीड-बैक लिया।
चिरंजीव राव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पहुंचे, जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद सदस्य तथा विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्य पद के लिए दावेदारी रखने वाले इच्छुक कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे।
इस दौरान दावेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति से चिरंजीव राव को अवगत कराया। साथ ही आगामी पंचायतीराज चुनावों में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए अपनी दावेदारी एवं क्षेत्र में संगठन के स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
मुलाकात के दौरान चिरंजीव राव ने अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं संभावित उम्मीदवारों से संवाद किया और उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारी एवं फीडबैक लिया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने क्षेत्रों की स्थानीय परिस्थितियों, निकाय चुनावों और चुनाव से जुड़े अन्य विषयों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखा। कई कार्यकर्ताओं ने संगठन के साथ लंबे समय से जुड़े रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस से टिकट की उम्मीद रखने वाले कार्यकर्ताओं एवं दावेदारों में चिरंजीव राव से मुलाकात को लेकर उत्साह नजर आया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन की भूमिका, टिकट वितरण, स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों और जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय सहित विभिन्न मुद्दों पर भी संवाद किया। संवाद के दौरान पीसीसी महासचिव प्रद्युम्नसिंह राठौड़ भी मौजूद रहें।
बैठक एवं मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। चिरंजीव राव ने विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से उनकी गतिविधियों और संगठनात्मक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुलाकात करने वाले पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, डॉ. तनवीर मालावत, अम्बाराम इणखिया, हरिराम बाना, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, अत्ता हुसैन कादरी, जाकिर हुसैन नागौरी, डीसी गहलोत, एड. विजय गोदारा, पन्नालाल नायक, एड. संजय गोयल, हंसराज बिश्नोई, भिखाराम कडेला, पूनमचन्द भाम्भू, नवरतन डागा, आनन्द जोशी, शलीना खान, धर्मचन्द चौधरी, मनोज मूण्ड, तेजाराम धतरवाल, जेठाराम बारूपाल, हड़मानाराम सियाग, भंवरी देवी, शोहरत बानो, अशोक जोशी, कन्हैयालाल जोशी, मालचन्द चौधरी, मन्जू देवी नट, हरिराम गोदारा, पानादेवी, रामप्यारी देवी, बिरमाराम ज्याणी, चम्पालाल बारूपाल, सिताराम डूडी, ललित तेजस्वी, अभिषेक शेखावत, रामदयाल बेनिवाल, मनोज कुमार व्यास, रामसिंह मेघवाल, मनोज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं दावेदार शामिल रहें।