बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारत विकास परिषद ‘मीरा शाखा’ द्वारा रविवार को मेजर पूरण सिंह सर्किल स्थित भ्रमण पथ पर एक भव्य पौधा वितरण महा-अभियान का आयोजन किया गया। इस महा-अभियान के अंतर्गत प्रकृति प्रेमियों और आमजन को कुल 1000 पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए, जिसमें 450 बड़े …
