बीकानेर, 21 अगस्त। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय शुक्रवार को में एक दिवसीय ‘उद्यमिता एवं स्वरोजगार कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, बाजार विश्लेषण, वित्त प्रबंधन, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। …
