कोडमदेसर भेरुजी मंदिर अमर बकरा से 98 बकरे हुए चोरी

बीकानेर। भैरूनाथ के नाम से चढ़े बकरे भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला गजनेर थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर से सामने आया है। इस सम्बंध में सुजानदेसर के रहने वाले रामेश्वर लाल गहलोत ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवया है। प्रार्थी ने बताया कि भैरूनाथ के मंदिर से कुछ दूरी पर मुख्य सडक़ पर अमर बकरा शाला है। जहां पर भैरूनाथ के चढ़े हुए बकरे रखे जाते है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर अमर बकरा शाला से 98 बकरे चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

40 ग्राम चांदी का सिक्का, भारत माता की तस्वीर और प्रार्थना की धुन… नारायण चोपड़ा को मिला अनूठा उपहार

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष की स्मृति में तैयार किया गया विशेष …