पूर्वी तटीय रेलवे के पुरी स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

Description of image

पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मण्डल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. 5 व 6 का अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.08.2026, 06.09.2026, 13.09.2026, 20.09.2026, 27.09.2026, 04.10.2026, 11.10.2026 एवं 18.10.2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मालतीपाटपुर स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20472, पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.08.2026, 02.09.2026, 09.09.2026, 16.09.2026, 23.09.2026, 30.09.2026, 07.10.2026 व 14.10.2026 को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर से संचालित होगी। अर्थात पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कलाई पर राखी, मन में श्रेष्ठ संकल्प—ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया अनूठा संदेश

बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुलगंज, बीकान…