शिक्षा विभाग को समर्पित रही प्रथम पेंशन अदालत

Description of image

बीकानेर, 27 अप्रैल। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के आदेशों की अनुपालना में सोमवार को अतिरिक्त निदेशक पेंशन और पेंशन कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में शिक्षा विभाग को समर्पित प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

इस दौरान संभाग के शिक्षा और पेंशन विभाग के अधिकारियों के अलावा पेंशनर समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पेंशनर्स की सहायता हेल्प डेस्क लगाई गई। जिसमें कुल 11 अभ्यावेदन प्राप्त हुए। इनमें से विभिन्न प्रकरणों का परीक्षण करते हुए मौके पर ही इनका निस्तारण किया गया। शेष अभ्यावेदनों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के लिए संबंधित अनुभाग को भेजा गया।

पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग के उपनिदेशक श्री जोगेंद्र सिंह सारण ने बताया कि पेंशनर श्री विनय कुमार गोस्वामी के भुगतान संबंधी समस्या का समाधान करते हुए मौके पर ही राहत प्रदान की गई। वही नोखा के अध्यापक मोडाराम गोदारा, पांचू के रामकिशोर, हुसनसर की मधुश्री पंचारिया तथा रामसरा जाखरान की निमो वधवा को मौके पर ही परीक्षण उपरांत अधिकृतियां सुपुर्द की गई। पेंशन अदालत के दौरान संभाग के चारों जिलों से प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रकरणों को प्राप्त करते हुए इन पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से उपस्थित श्री संजय धवन श्रीमती मीना सोनकारा श्रीमती ज्योति बाल व्यास सहित अन्य वित्तीय अधिकारियों ने सभी संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को बकाया प्रकरणों को त्वरित निश्तरित करने के निर्देश दिए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) ई. श्री निवास द्वारा दूधवा खारा- डोकवा दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण

सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) श्री ई. श्रीनिवास द्वारा बीकानेर रेल मंडल क…