नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Description of image

बीकानेर, 27 अप्रैल। नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने मंगलवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री निशांत जैन भी मौजूद रहे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि विकास बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा जोड़बीड़ आवासीय कॉलोनी में पानी, बिजली और सीवरेज सहित सभी आधारभूत सुविधाएं प्राथमिकता से मुहैया करवाई जाएं। प्राधिकरण द्वारा नई विकसित की जा रही आवासीय योजनाओं में भी सभी आधारभूत सुविधाओं की पूर्व समीक्षा सुनिश्चित हो तथा इनकी उपलब्धता के अनुसार ही योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण, आमजन को यह सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहे।

उन्होंने बीकानेर विकास प्राधिकरण से जुड़ी लीज मनी का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे बकाया लीज मनी की अपडेट जानकारी रहे। उन्होंने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त पत्रावली ई-मोड पर ही संधारित की जाएं। पट्टों से जुड़ी पत्रावलियां भी ऑनलाइन माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

श्री गुप्ता ने संपर्क पोर्टल पर लंबित और निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा की तथा इनके निस्तारण का औसत समय तथा परिवादियों की संतुष्टि का स्तर प्रदेश की तुलना में बेहतर रखने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर लेवल 1 और 2 के मैप अधिकारी इसे अतिरिक्त गंभीरता से लें तथा प्रकरण निस्तारण के साथ परिवादी से बात भी करे।

श्री गुप्ता ने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय सहित विभिन्न न्यायालयों के प्रकरणों में समयबद्ध जवाब दिया जाए। जिन मामलों में बीकानेर विकास प्राधिकरण पार्टी है, ऐसे प्रकरणों के जवाब में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। श्री गुप्ता ने प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक उद्यानों में हरियाली बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल के निर्देश दिए। कबीर वाटिका में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र का सौंदर्यकरण बरकरार रखते हुए समस्त एमओयू की समयबद्ध पालन सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, शासन उप सचिव डॉ. राष्ट्रदीप यादव, सचिव श्री कुलराज मीणा, उपायुक्त श्री ऋषि सुधांशु पांडे तथा श्री कुणाल राहड़ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) ई. श्री निवास द्वारा दूधवा खारा- डोकवा दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण

सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) श्री ई. श्रीनिवास द्वारा बीकानेर रेल मंडल क…