अवैध खनन के खिलाफ गजनेर पुलिस की कार्रवाई, मुर्रम से भरा डंपर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गजनेर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज मुर्रम (मूड) से भरा एक डंपर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अवैध खनन, परिवहन तथा इससे जुड़े अन्य आरोपियों और सिंडिकेट के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस के मार्गदर्शन में वृत्ताधिकारी श्री जयपाल सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गजनेर पुलिस निरीक्षक श्री ओमप्रकाश सुथार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा डंपर

दिनांक 20 अगस्त 2026 को गजनेर पुलिस टीम द्वारा गोलरी से गंगापुरा रोड, रोही गोलरी पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर डंपर नंबर RJ07GD0086 को रुकवाकर चैक किया गया। डंपर में करीब 40 टन अवैध खनिज मुर्रम (मूड) भरा हुआ पाया गया।

पुलिस द्वारा चालक से खनिज परिवहन की वैध रवानगी एवं रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने डंपर को अवैध खनिज सहित जब्त कर लिया।

चालक गिरफ्तार

पुलिस ने डंपर चालक शौकत खान पुत्र हबीब खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गजनेर, पुलिस थाना गजनेर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

प्रारंभिक अनुसंधान में आरोपी द्वारा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह (सिंडिकेट) के रूप में सूरजड़ा गांव की रोही से अवैध खनन कर खनिज की भराई एवं परिवहन किए जाने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अवैध खनन से जुड़े अन्य आरोपियों तथा सिंडिकेट में शामिल व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

गठित पुलिस टीम

श्री ओमप्रकाश सुथार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना गजनेर

श्री राकेश कुमार, एसआई, पुलिस थाना गजनेर

श्री हरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल 4005, पुलिस थाना गजनेर

श्री अमित कुमार, कांस्टेबल 1079, पुलिस थाना गजनेर

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस की कार्रवाई, टॉप-10 वांछित आरोपी अनिल कुमार गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तह…