सीबीएसई वेस्ट जोन में आरएसवीएन का परचम, आर्चरी में तीन गोल्ड समेत पांच पदक

Description of image

बीकानेर। अहमदाबाद, गुजरात में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में आरएसवीएन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

अंडर-17 वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड 70 मीटर में विद्यालय की छात्राओं ने दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल किया। वहीं एलिमिनेशन राउंड में भी विद्यालय को एक स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। छात्रा प्राची ने तीन स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि आध्या पुरोहित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राची एवं आध्या पुरोहित का सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है।

टेबल टेनिस में विद्यालय के ऋषभ जाखड़, पीयूष सोनी, विनायक बिश्नोई एवं विभोर का अंडर-14 बालक वर्ग तथा मिताक्षी का बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

इसी प्रकार सीबीएसई द्वारा आयोजित ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में विद्यालय के अंकित एवं डैनी गोदारा का भी चयन हुआ है। विद्यालय के तीरंदाजी कोच चयन जोशी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के सर्वाधिक विद्यार्थियों का विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी एवं प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रोटरी क्लब, नोखा का शपथ ग्रहण समारोह

नोखा (बीकानेर)। रोटरी क्लब, नोखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल रॉयल इन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर…