रोटरी क्लब, नोखा का शपथ ग्रहण समारोह

Description of image

नोखा (बीकानेर)। रोटरी क्लब, नोखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल रॉयल इन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी प्रिया बजाज ने कहा कि रोटरी क्लब जरूरतमंद व्यक्तियो का सहयोग कर सेवा का कार्य करें। रोटरी क्लब के गवर्नर रोटेरियन सीए ब्रजमोहन अग्रवाल ने रोटरी क्लब के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट गवर्नर सीए रोटेरियन गिरिराज जोशी ने रोटरी द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों ने रोटरी क्लब नोखा के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व सचिव रामगोपाल चांडक को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटे. राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा पहला लक्ष्य हमारे पास उपलब्ध भूमि पर भवन बनाने का होगा। जिससे हमारी स्थाई व नियमित गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से हो सके, तथा समाज के उपयोग में ज्यादा से ज्यादा आ सके। आज 12 नये सदस्यों ने क्लब की सदस्यता हेतु स्वीकृति दी है। जिसमें नोखा में उपस्थित भंवरलाल डागा, सुरेन्द्र भट्टड़, व जंगदीश प्रसाद डागा ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन इंद्रपाल शर्मा, तहसीलदार सुनीता चारण, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, पूर्व सचिव किशोरीलाल दम्माणी, ईश्वरचंद बैद, कैलाश झंवर, निर्मल भूरा, अनिल जैन, राजेन्द्र सिंह राठौड़, सुरेन्द्र कुमार हीरावत, नारायण जोशी, कमल डागा, सुरेंद्र भट्टड, मोहित जोशी,आदि उपस्थित थे। ईश्वरचन्द्र दूगड़ ने आभार व्यक्त किया। संचालन जयकरण चारण ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सीबीएसई वेस्ट जोन में आरएसवीएन का परचम, आर्चरी में तीन गोल्ड समेत पांच पदक

बीकानेर। अहमदाबाद, गुजरात में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में…