पवनपुरी में अमूल एक्सक्लूसिव शॉपी का शुभारंभ, मिलेंगे डेयरी उत्पादों सहित ऑर्गेनिक दालें और प्रोटीन रिच प्रोडक्ट्स

Description of image

बीकानेर, 15 अगस्त। देश की अग्रणी डेयरी कंपनी अमूल की तीसरी अमूल एक्सक्लूसिव शॉपी का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पवनपुरी में किया गया। शॉपी का शुभारंभ धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। शॉपी के संचालक संजीव पराशर एवं वर्षा पराशर ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

उद्घाटन अवसर पर स्वामी विमर्शानंद जी महाराज, श्री कृष्ण गोपाल जी पराशर एवं श्रीमती कमला देवी जी की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने शॉपी के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

अमूल देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों में शामिल है और दूध एवं दुग्ध उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जाता है। अमूल के उत्पादों में दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर, आइसक्रीम, मिठाइयों सहित विभिन्न खाद्य उत्पाद शामिल हैं।

 

पवनपुरी स्थित इस अमूल एक्सक्लूसिव शॉपी में अमूल के विभिन्न मिल्क प्रोडक्ट्स के साथ ऑर्गेनिक दालें, फ्रोजन रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स, मिठाइयां, कुकीज, घी सहित युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाई-कैल्शियम एवं प्रोटीन रिच प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध होंगे। संचालकों के अनुसार एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध करवाना शॉपी का प्रमुख उद्देश्य है।

 

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पवनपुरी के नागरिकों, मार्केट के व्यापारियों, मित्रों एवं पत्रकार साथियों ने उपस्थित होकर खुशी व्यक्त की और शॉपी के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर संचालक संजीव पराशर ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद एवं अपनी बड़ी बहन हर्षबाला के स्नेह और आशीर्वाद से यह शुभ अवसर संभव हो पाया है। उन्होंने उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, मित्रों, पत्रकार साथियों, पवनपुरी के नागरिकों एवं व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

संजीव पराशर ने विशेष रूप से संजीव मलिक, पदम कोड़ा, मनोज नागपाल, प्रजुल गुप्ता एवं शॉप मैनेजर संदीप के सहयोग, स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी शुभचिंतकों का साथ और आशीर्वाद इस नए प्रयास के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वसुंधरा राजे समेत चार नेताओं को राष्ट्रीय दायित्व, बीकानेर देहात भाजपा ने जताया उत्साह

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण द…