स्वतंत्रता दिवस पर जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

Description of image

बीकानेर, 15 अगस्त 2026।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर की ओर से शनिवार को सूरज टॉकीज़ रोड, रानी बाजार स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कांग्रेसजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी दी तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया। सियाग ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरे में डालने का काम किया हैं, साथ ही युवाओं के रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य, किसानों की बदहाल स्थिति हमारे लिए बड़ी चुनौती है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर निरन्तर संघर्ष जारी रखेगी।

 

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि आजादी का पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन को याद करने का दिन भी है। कांग्रेस का इतिहास देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के संघर्ष से जुड़ा रहा है। हम सभी देशहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेते हैं। हमें संविधान की मूल भावना को मजबूत करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

 

डॉ. राजेन्द्र मूण्ड ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं। देश की तरक्की, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता को साथ लेकर काम करते रहेगें।

 

जिला संगठन प्रहलादसिंह मार्शल ने कहा कि इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सतू खान पड़िहार, खनन विकास प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, डॉ. प्रीति मेघवाल, राजकुमारी व्यास, शलीना खान, केदारमल कठातला, शहजाद खान भूट्टा, बृजलाल गोदारा, सीताराम डूडी, प्रहलादराम गोदारा, पूनमचन्द भाम्भू, सुभाष स्वामी, हरीश गोदारा, हजारीराम गेधर, संजय गोयल, एड. मनोज कुमार नायक, मो. रमजान रंगरेज, मनोज कुमार व्यास, मुमताज शेख, हंसराज बिश्नोई, अब्दूल रहमान लोदरा, कामेश्वरप्रताप सिंह, सीतादेवी, याकूब अली कल्लर, शिव कुमार, कमल गोयल, प्रेम लोहिया, दीनेश मीणा, बलराम, जोगेन्द्र जोईया, बीरबल मूण्ड, जगदीश, रामसिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

लहरिया महोत्सव-2026: महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और आत्मसम्मान का हुआ भव्य सम्मान

बीकानेर, 16 अगस्त। महिलाओं के आत्मसम्मान, सशक्तिकरण एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उ…