बीछवाल पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के मामले में ₹5 हजार का इनामी आरोपी सलमान उर्फ धन्नू गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर, 29 जुलाई। बीछवाल थाना पुलिस ने हत्या के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹5 हजार के इनामी वांछित आरोपी सलमान खान उर्फ धन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार होकर लंबे समय तक गुजरात में छिपा हुआ था। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर हत्या प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

 

पुलिस के अनुसार 3 जुलाई 2024 को शोभासर से बारात में शामिल होकर लौट रहे सद्दाम, उसके भाई शाहरुख एवं अन्य पर रास्ते में बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले वाहन को टक्कर मारी और फिर 20-30 लोगों ने मिलकर पिस्टलों से फायरिंग एवं मारपीट की। इस हमले में शाहरुख की मौत हो गई थी। मामले में बीछवाल थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं तथा आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) ने सभी वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी सदर शालिनी बजाज (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना प्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी सलमान खान उर्फ धन्नू पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र, तकनीकी विश्लेषण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी अधिकांश समय गुजरात में फरारी काटता रहा। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट के तीन प्रकरण भी दर्ज हैं।

 

अब तक इस हत्या के मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

सलमान खान उर्फ धन्नू (33 वर्ष) पुत्र उस्मान खान, निवासी भट्टों का बास, फतेहपुरा, थाना सदर, जिला बीकानेर।

 

 

कार्रवाई करने वाली टीम

 

थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में हेड कांस्टेबल रामनिवास सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रवि कुमार की विशेष भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

टैक्सी किराए पर लेकर सुनसान स्टेट हाईवे पर लूट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 29 जुलाई। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के वि…