
बीकानेर, 29 जुलाई। पांचू थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जारी 11 वारंटों में वांछित आरोपी मोहनलाल खुड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 6 गिरफ्तारी वारंट और 5 स्थायी वारंट लंबित थे।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस), जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहनलाल खुड़िया पुत्र केदारलाल उर्फ केदारमल उर्फ केसरमल, निवासी उदासर, थाना पांचू, को गिरफ्तार किया। आरोपी विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी वारंटों में वांछित था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को 29 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार वारंटी
मोहनलाल खुड़िया पुत्र केदारलाल उर्फ केदारमल उर्फ केसरमल, उम्र 40 वर्ष, निवासी उदासर, थाना पांचू, जिला बीकानेर।
कार्रवाई करने वाली टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, हेड कांस्टेबल राणाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, महिला कांस्टेबल जमना एवं कांस्टेबल खुशराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कांस्टेबल रामेश्वरलाल का विशेष योगदान रहा।