
बीकानेर, 10 अगस्त। पुलिस थाना नोखा ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए सामान एवं वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण
दिनांक 07 अगस्त 2026 को परिवादी ने पुलिस थाना नोखा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश किया तथा वहां रखा सामान एवं फ्रिज चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट पर पुलिस थाना नोखा में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक श्री श्रवणराम द्वारा प्रारंभ किया गया।
पुलिस टीम की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बंशीदीप मीणा आरपीएस एवं वृताधिकारी नोखा श्री सुदर्शन सिंह आईपीएस के निकट सुपरविजन में थाना नोखा थानाधिकारी श्री गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने आसूचना संकलन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश सिंह उर्फ राजूसिंह एवं राजेश को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए सामान के संबंध में गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. राकेश सिंह उर्फ राजूसिंह पुत्र विजय सिंह, जाति राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी अणखीसर, थाना नोखा, जिला बीकानेर।
2. राजेश पुत्र रामस्वरूप, जाति मेघवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 11, घट्टू, थाना नोखा, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
1. श्री गोविन्द सिंह चारण, थानाधिकारी, पुलिस थाना नोखा
2. श्री श्रवण कुमार, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना नोखा
3. श्री रामेश्वरलाल, हेड कांस्टेबल-75, पुलिस थाना नोखा
4. श्री तेजाराम, कांस्टेबल, पुलिस थाना नोखा