
पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण डिब्रुगढ-लालगढ -डिब्रुगढ एक्सप्रेस रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगीः-
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01, 02 , 03 व 04 अगस्त 2026 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो दिनांक 30, 31 जुलाई 2026 व 01 अगस्त 2026 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर- डिब्रुगढ होकर संचालित होगी