नंदोत्सव 2026 ; अनुशासन के साथ जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाएं : श्रीमती सरला बोथरा 

Description of image

जयपुर। श्री सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन, सिद्धेश्वर सनातन संसार एवं श्री ब्रह्मर्षि आश्रम तिरुपति (जयपुर केंद्र) के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में “नंदोत्सव 2026” के आयोजन के उपलक्ष्य में न्यू सांगानेर रोड स्थित आयोजन कार्यालय पर सभी गुरु भक्तों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें आश्रम की प्रथम उपासिका श्रीमती सरला बोथरा ने सभी से आव्हान किया कि वे अनुशासन के साथ जनसंपर्क अभियान में सघन कार्य करें। गुरु की वाणी जन जन तक पहुँचाने के लिए हमें संगठित होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर ब्रह्मर्षि परिवार, जयपुर की ओर से श्रीमती सरला बोथरा का शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि हम सभी का यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग गुरुदेव के दर्शन तथा आशीर्वाद को प्राप्त करें। आयोजन के लिए अनेक समितियों का गठन किया गया है। युवा व महिला कार्यकर्ता की भागीदारी के साथ आयोजन से बड़ा संदेश दिया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि यह आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ॐ सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षिजी के दिव्य सान्निध्य में सम्पन्न होगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश हेतु पूर्व पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए।ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। गुरुभक्त कमल आत्रेय ने बताया कि इस अवसर पर गुंजन सोनी, केसी विश्नोई, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद पालीवाल, आशीष चोहान, सीएम. शर्मा, विनोद बोथरा, श्रीमती विनीता बोहरा, श्रीकांत विभूतिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। गुरु भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। राजधानी में दिन भर वर्षा के बीच मीटिंग में लगभग सौ से अधिक गुरु भक्त उपस्थित थे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

1.335 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशे के …