
नोखा (बीकानेर)। श्री जैन कन्या शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, नोखा में बुधवार को Sterlite EdIndia Foundation की ओर से महाविद्यालय की फैकल्टी के लिए “Artificial Intelligence in Education” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रचनात्मक एवं तकनीक आधारित बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से फैकल्टी को परिचित कराना रहा।
कार्यशाला के दौरान AI-Powered Lesson Planning के अंतर्गत शिक्षकों को विद्यार्थियों के Learning Outcomes को ध्यान में रखते हुए प्रभावी Lesson Plan तैयार करने तथा विद्यार्थियों के विभिन्न Learning Levels के अनुसार उपयुक्त गतिविधियां विकसित करने की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही AI for Creating TLM & Learning Resources विषय के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से Worksheet, Quiz, Story, PPT Content, Classroom Activities तथा Visual Learning Resources तैयार करने के व्यावहारिक तरीकों का प्रदर्शन किया गया। फैकल्टी को यह भी बताया गया कि AI टूल्स का उपयोग शिक्षक के स्थान पर नहीं, बल्कि शिक्षण कार्य को अधिक सरल, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए एक सहयोगी साधन के रूप में किया जा सकता है।
कार्यशाला के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र श्री माली ने Sterlite EdIndia Foundation की टीम के सदस्य प्रताप सिंह राठौड़ एवं वैदेही का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के साथ जुड़ने और अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिनों में महाविद्यालय की सभी फैकल्टी इस विद्या एवं तकनीक का उपयोग अपने नियमित शिक्षण कार्य में करेंगे।
कार्यशाला में फैकल्टी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए AI आधारित विभिन्न संसाधनों के निर्माण एवं उपयोग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।