
रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1 गाडी संख्या 09001/09002, मुम्बई सेट्रल-भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मुम्बई सेट्रल से दिनांक 04.08.26 से 28.08.26 तक (08 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 05.08.26 से 29.08.26 तक (08 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
2 गाडी संख्या 09005/09006, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.08.26 से 26.08.26 तक (04 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 06.08.26 से 27.08.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।