निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हों सभी विकास कार्य,जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Description of image

बीकानेर, 3 अगस्त। जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने कहा कि प्रत्येक विभाग के स्वीकृत विकास कार्यों को अविलम्ब प्रारम्भ करवाएं तथा निर्धारित समय अवधि में इन्हें पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

 

जिला कलक्टर ने सोमवार को बजट घोषणाओं के क्रियावयन, विकास कार्यों की प्रगति, संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की स्थिति सहित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की दौरान यह निर्देश दिए।

 

जिला कलक्टर ने कहा कि बजट घोषणाओं सहित समय-समय पर घोषित विकास कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन हो। प्रत्येक कार्य समय पर शुरू तथा पूर्ण हों। इसके मद्देनजर निविदा प्रक्रिया, कार्यादेश जारी करने सहित कार्यों को प्रारम्भ और पूर्ण करने की माॅनिटरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी करें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

 

जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इनके समयबद्ध निस्तारण के साथ संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर निर्धारित समय के पश्चात् प्रकरणों का लंबित रहना स्वीकार्य नहीं है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण समय में और सुधार किया जाए।

 

*राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की जानी तैयारियां*

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अब तक की तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग एवं अधिकारी के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अनुसार पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य हो। सड़कों से जुड़े कार्यों के लिए टीमें बढ़ाने और राउंड दा क्लाॅक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जाना।

 

*सांस्कृतिक संध्या के दौरान आयोजित होगी प्रदर्शनी*

 

बीडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि मुख्य समारोह की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र और राज्य सरकार के बीस विभागों की उपलब्धियों और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इनमें आईसीएआर के संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा राज्य सरकार के विभागों सहित लगभग 20 स्टाॅल्स लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने इससे जुड़ी तैयारियां भी अविलम्ब करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम (सिटी) श्रीमती रीना, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री हेमेन्द्र नागर, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) श्रीमती सुमन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर

  बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजि…