एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान के तहत उद्यान विभाग द्वारा 15 हजार उद्यानिकी फल वृक्ष का पौधारोपण

Description of image

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषि भवन परिसर में उद्यानिकी फल वृक्ष व अलंकृत बागवानी वर्ग के पौधों का पौधारोपण किया गया।

 

सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान के तहत अब तक जिले में 15 हजार फल वृक्ष पौधारोपण व अलंकृत बागवानी वर्ग के पौधों का पौधारोपण ड्रिप सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र पर लगाए जा चुके हैं। पौधारोपण के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने किसानों को उद्यान विभाग द्वारा देय अनुदान का उपयोग करते हुए पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा पौधारोपण की तैयारियों एवं जन-जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया, जिससे मानसून सत्र में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित हो सके।

 

इस अवसर पर कृषि भवन परिसर में भी सिट्रस, अनार, पाॅम सहित अलंकृत विभिन्न उद्यानिकी एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया।

फील्ड विजिट के दौरान उपनिदेशक (उद्यान) अनुसंधान एटीसी प्रेमाराम, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत व उद्यान विभाग अधिकारी जोधराज कालीरावणा व धर्मपाल ने किसानों के खेत पर स्थापित पौधारोपण का निरीक्षण किया व हरियालो राजस्थान ऐप पर अपलोड किया। किसानों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर शारीरिक दक्षता परीक्षा-2025

  बीकानेर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रेंज स्तर पर पुलिस उप निरीक्षक/प्…