बीकानेर रेल मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, DRM गौरव गोविल ने किया ध्वजारोहण

Description of image

बीकानेर मंडल के रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबन्धक श्री गौरव गोविल ने ध्वजारोहण किया I इस शुभ अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक महोदय ने राष्ट्रगान के पश्चात् रेलवे सुरक्षा बल तथा स्काउट गाइड की परेड का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने बीकानेर रेल मंडल की अर्जित उपलब्धियां तथा कार्य निष्पादन संदेश पढ़ा, उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलकर्मियों को शुभकामनाएं दी । मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए बताया की उनके बलिदानों के फलस्वरुप ही हमें आजादी मिली है, जिससे आज देश खुशहाल एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहा है, उन्होंने बताया कि बीकानेर रेल मंडल के कर्मठ कर्मचारियों की बदौलत रेलवे आय में लगातार वृद्धि हो रही है । मंडल रेल प्रबंधक महोदय गौरव गोविल ने बताया कि सुगम रेल संचलान हेतु, बीकानेर मंडल पर ट्रैक को संरक्षित करने के लिए अनुरक्षण कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है तथा यात्री सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्टेशनों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, नई ट्रेन (बीकानेर- साबरमती- बीकानेर) चलाने, ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने सहित अनेक कार्य किये जा रहे हैं l

 

मंडल रेल प्रबन्धक ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मंडल के स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य हो रहा है एवं

आवश्यकता अनुसार स्पेशल गाड़ियां भी चलाई गई है, कुछ गाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है साथ ही यात्रियों की संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने बताया कि बीकानेर मंडल में 100% विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे गाड़ियों की गति सीमा बढी है मंडल पर 164 से अधिक से अधिक सवारी गाड़ियाँ एवं 100 से अधिक मालगाड़ियाँ संचालित हैं । मंडल पर दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

इसके अंतर्गत रतनगढ़- सादुलपुर रेल मार्ग व (72 किमी.) एवं मनहेरू- भिवानी 13 किमी. ट्रैक-का दोहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण होगा l

 

मंडल रेल प्रबन्धक महोदय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कांस्य पदक विजेता रेलकर्मी श्री यशवीर सिंह को देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी एवं खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

 

मंडल रेल प्रबन्धक महोदय एवं अन्य अधिकारीगण एवं महिला कल्याण संगठन की पदाधिकरियों के साथ स्वतंत्रता के प्रतीकात्मक स्वरूप तीन रंग के (रंगीन) गुब्बारे नीलगगन में छोड़े।

मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा,अपने विभागीय क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इनाम वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया, जिनमें छोटे बच्चे भी सम्मिलित थे। इस समारोह में बीकानेर रेल मंडल के रेलकर्मी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई एवं रेल रक्षक दल के द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु कम समय में किए गए कार्य सराहनीय थे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने ट्रेड यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, सदस्यों महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

समारोह के सफल आयोजन हेतु मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की घोषणा की गई।

 

इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबन्धक राजेन्द्र सिंह चौधरी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक जयप्रकाश, मंडल कार्मिक अधिकारी महेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम) देवकिशन कुम्हार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बी.पी.कुशवाह, प्रभारी निरीक्षक सुभाष बिश्नोई (RPF), निजी सचिव धीरज थानवी, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस बिल्वपत्र की महिमा और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित श्री ज्योत भारती जी के धूणे पर चल रही श्री शिव महापुराण कथा के तृत…