नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 16 जून। थाना नयाशहर पुलिस ने चाकूबाजी की गंभीर वारदात में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।
थानाधिकारी नयाशहर पुलिस निरीक्षक कविता पुनिया ने बताया कि 9 जून 2026 को परिवादी इरफान चौहान निवासी डीडू सिपाहियों का मोहल्ला, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह देर रात मोटरसाइकिल से सोनगिरी कुआं क्षेत्र में पहुंचा, जहां पहले से घात लगाकर बैठे मोइन खान, दानिश एवं सोहिन खान ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू और लोहे की सरियों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले में थाना नयाशहर पर मुकदमा संख्या 116/2026 धारा 106(1), 126(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच उप निरीक्षक कोहर सिंह को सौंपी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी रोहित चौधरी के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिरों से सूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहिन खान पुत्र मुख्त्यार अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी सोनगिरी कुआं, कुरैशियान मस्जिद के पीछे, बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ एवं मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
सोहिन खान पुत्र मुख्त्यार अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी सोनगिरी कुआं, बीकानेर।
कार्रवाई करने वाली टीम
सुश्री कविता पुनिया, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, नयाशहर
कोहर सिंह, उप निरीक्षक
अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक
कपिल कुमार, हेड कांस्टेबल
पुरुषोत्तम, हेड कांस्टेबल
शिशराम, हेड कांस्टेबल
प्रदीप कुमार, कांस्टेबल
प्रह्लाद राम, कांस्टेबल
भवानी सिंह, कांस्टेबल
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के छठे दिन कांग्रेस का सामूहिक सुंदरकांड पाठ

बीकानेर,16 जून 2026,बीकानेर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, पीबीएम अस्पताल में कथित चिकि…