निर्जला एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में भव्य तैयारियां, लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को सजधज कर तैयार धाम

Description of image

बीकानेर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस बार बाबा का विशेष श्रृंगार दिल्ली से मंगाए गए आकर्षक और सुगंधित फूलों से किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर परिसर में टेंट लगाए जाएंगे तथा संपूर्ण परिसर को वातानुकूलित रखा जाएगा ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भक्तों के लिए इस अवसर पर विशेष सेवा के तहत 20 क्विंटल से अधिक दूध से तैयार पाइनएप्पल, रोज और बनाना शेक का वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रसाद स्वरूप आम का वितरण भी भक्तों में किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रांगण में ट्रस्ट सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था, जल सेवा, प्रसाद वितरण, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि निर्जला एकादशी के दिन वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे, ताकि सभी भक्तों को समान रूप से दर्शन का अवसर मिल सके। साथ ही महिलाओं से अपील की गई है कि सुरक्षा की दृष्टि से भारी ज्वेलरी और महंगे आभूषण पहनकर मंदिर न आएं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहेगा। मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु शांतिपूर्वक, सुरक्षित और सुगमता से बाबा श्याम के दर्शन कर सकें। निर्जला एकादशी पर मंदिर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

बीकानेर, 24 जून। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एव…