जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित,आपसी स्नेह, सौहार्द और अपणायत की भावना से मनाएं सभी त्यौहार: जिला कलक्टर

Description of image

बीकानेर, 24 जून। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन तथा पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में ली गई।

जिला कलक्टर ने कहा कि गुरुवार को निर्जला एकादशी तथा शुक्रवार को मोहर्रम का त्यौहार है। सभी शहरवासी इन त्यौहारों को आपसी समन्वय, सौहार्द और स्नेह के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि बीकानेर की अपणायत की परंपरा अपने आप में विशेष है। यह सांस्कृतिक और सामाजिक एकता वाला शहर है।शहर की संस्कृति को बनाए रखते हुए सभी मिलजुल कर त्यौहार मनाएं।

 

जिला कलक्टर ने कहा कि इस दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्जला एकादशी के दौरान लक्ष्मीनाथ मंदिर के आसपास तथा मुहर्रम के दौरान सभी संबधित स्थानों पर साफ-सफाई, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सकीय टीमों की तैनातगी सहित समस्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। विद्युत निगम को बिजली के ढीले तारों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। विद्युत और पेयजल सप्लाई व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने कहा कि ऐसी बैठकों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें भी बीकानेर की साझा संस्कृति की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी शहरवासी आपसी स्नेह और संयम के साथ त्यौहार मनाएं। पुलिस और प्रशासन द्वारा इस दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएंगी।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्रीमती रीना, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस श्री मनु गर्ग, वृत्ताधिकारी पुलिस (सदर) श्रीमती अनुष्ठा कालिया, श्री अनुज डाल, नगर निगम उपायुक्त श्रीमती दमयंती कंवर के साथ विभिन्न समाजों से श्री सीताराम कच्छावा, श्री रहमत अली, श्री राजकुमार पारीक, श्री चोरू लाल सुथार, श्री वली मोहम्मद गौरी, श्री दिनेश चौहान, श्री बच्छराज नाहटा, श्री मोहम्मद सलीम, श्री हनीफ मोहम्मद पिंजारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

निर्जला एकादशी पर किशोरों और युवाओं ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

बीकानेर, 25 जून। एक ओर जहां आज की युवा पीढ़ी का एक वर्ग नशे की गिरफ्त में जकड़ता दिखाई दे …