नयाशहर थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ रखने और खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान जारी

Description of image

बीकानेर, 17 अगस्त। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बीकानेर रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ MDMA (Methylene Dioxy Methamphetamine) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 55.14 ग्राम MDMA बरामद कर जब्त किया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में की गई। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से रोकना तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री चंचल सिंह राठौड़ आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर श्री अनुज डाल आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी श्री सुरजीत कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से अवैध मादक पदार्थ MDMA के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से MDMA बरामद किया।

दोनों आरोपियों से 55.14 ग्राम MDMA बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक चौधरी पुत्र भंवरलाल चौधरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी माजीसा मंदिर के पीछे, चोपड़ा बाड़ी, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर तथा काशीराम सियाग पुत्र राजाराम सियाग, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्वरूपदेसर, पुलिस थाना नापासर, हाल राजीव नगर, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभिषेक चौधरी के कब्जे से 32.94 ग्राम MDMA तथा काशीराम सियाग के कब्जे से 22.20 ग्राम MDMA बरामद किया। दोनों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 55.14 ग्राम है।

बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ नयाशहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपियों से MDMA की खरीद, सप्लाई एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं को नशे से बचाने पर विशेष जोर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर शहर एवं जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और भंडारण करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार पुलिस निरीक्षक, राकेश गौदारा उप निरीक्षक, कृष्ण कुमार एसआई, शीशराम हेड कांस्टेबल 3165, रवि कुमार कांस्टेबल 2304 तथा रामकिशन कांस्टेबल 2085 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अपराधिक मानव वध के प्रयास के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 17 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे …