सीवर जाम मिला तो विधायक जेठानंद व्यास ने मौके पर बुलाए अधिकारी और संसाधन,सात दिन में कार्य पूरा होगा

Description of image

बीकानेर, 26 जुलाई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को जनसमस्याओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कल्ला पेट्रोल पंप के आगे सीवर जाम की समस्या का मौके पर ही संज्ञान लिया। क्षेत्र से गुजरने के दौरान विधायक व्यास ने सीवर जाम देखा और तत्काल नगर निगम आयुक्त से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

विधायक के निर्देश मिलते ही नगर निगम की टीम आवश्यक संसाधनों और कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंची तथा सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने विधायक को बताया कि यह कार्य त्वरित गति से किया जाएगा और आगामी सात दिनों में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी इस प्रकार की समस्याएं सामने आएं, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

लूणकरणसर को सोमवार को नये लुक में मिलेगा रोडवेज बस अड्डा, मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे शुभारंभ

  बीकानेर। लूणकरणसर में रोडवेज बस अड्डे का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 11 बजे होगा। &nbs…