
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम हॉस्पिटल की बिगड़ी व्यवस्थाओं और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अस्पताल में व्याप्त विभिन्न अव्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं की कमी, मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने तथा आधारभूत सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई गई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीबीएम अस्पताल बीकानेर संभाग सहित आसपास के जिलों के लाखों लोगों के स्वास्थ्य का प्रमुख केंद्र है, लेकिन वर्तमान में यहां की व्यवस्थाएं चिंताजनक बनी हुई हैं। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मांग की कि अस्पताल की सभी अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर कर चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव-अभियोग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोडा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़, पूर्व पार्षद मुजाहिद, अभाव-अभियोग विभाग के प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर गहलोत, शहर अध्यक्ष नंदलाल गहलोत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
नित्यानंद पारीक
प्रदेश उपाध्यक्ष, अभाव-अभियोग विभाग
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी।