
बीकानेर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर रेंज आईजी श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार जेएनवीसी थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने एवं खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी वृत्त सदर श्रीमती शालिनी बजाज के निकट सुपरविजन में जेएनवीसी थानाधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर शिक्षा हाई स्कूल के सामने हाउसिंग बोर्ड वाली रोड पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मौके से आरोपी गुलाब सिंह पुत्र रेवन्त सिंह, उम्र 21 वर्ष 8 माह, जाति राजपूत, निवासी रांदेसर मंदिर के पास, समंदसर रोड, लखासर, थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से हथियार के स्रोत एवं सप्लायर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध शराब एवं मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।
विशेष भूमिका
कार्रवाई में कांस्टेबल हरफूल यादव नंबर 1671 की विशेष भूमिका रही।
गठित पुलिस टीम
श्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, थानाधिकारी, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर
श्री मुकेश कुमार, एएसआई, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर
श्री हरफूल यादव, कांस्टेबल नंबर 1671, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर
श्री नरेश, कांस्टेबल नंबर 1023, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर