
बीकानेर। पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बज्जू ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर टॉप-10 में चिन्हित बलात्कार के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को परिवादिया ने रिपोर्ट दी थी कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए। आरोपी द्वारा फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में थाना बज्जू में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा श्री जर्नेल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थानाधिकारी श्री राकेश स्वामी के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
शंकरलाल पुत्र मुरलीराम, जाति जाट, उम्र 29 वर्ष, निवासी भाणेका, थाना हदां, जिला बीकानेर, हाल निवासी सिनियाला, पुलिस थाना बज्जू, जिला बीकानेर।
गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम
1. श्री राकेश स्वामी, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बज्जू
2. श्री सुमित, कांस्टेबल नंबर 1382, पुलिस थाना बज्जू
3. श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल नंबर 1044, पुलिस थाना बज्जू
4. श्री गोविन्द, कांस्टेबल नंबर 1950, पुलिस थाना बज्जू
5. श्री बलवान, कांस्टेबल नंबर 939, पुलिस थाना बज्जू