जेएनवी कॉलोनी में कल बदलेगा पानी सप्लाई का समय, रखरखाव कार्य के चलते सुबह होगी जलापूर्ति

Description of image

बीकानेर,जय नारायण व्यास कॉलोनी पम्प हाउस में रखरखाव कार्य, के चलते जलापूर्ति समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

जलदाय विभाग के अनुसार जयनारायण व्यास कॉलोनी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति क्षेत्र, व्यास कॉलोनी सेक्टर-1, सेक्टर-2, चाणक्य नगर तथा खींचड़ निवास वाली गली एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय सायं 4:30 बजे से 6 बजे के स्थान पर कल 17 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उत्पादन वितरण उपखंड 11 के सहायक निदेशक श्री राजेंद्र चौहान ने यह जानकारी दी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

SAI एक्सीलेंस सेंटर से बीकानेर बनेगा राजस्थान का नया स्पोर्ट्स हब: अनिल जोशी

बीकानेर। भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने कहा कि बीकानेर में भारतीय खेल प्राधिकरण (…