
बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के बीकानेर आगमन से भाजपा सरकार पूरी तरह बौखला गई है। युवाओं की आवाज को दबाने के लिए आज सुबह ही बीकानेर NSUI के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को उनके घर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
NSUI बीकानेर इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है। भाजपा सरकार यह समझ ले कि पुलिस के दम पर छात्रों और युवाओं का आंदोलन नहीं रोका जा सकता।
NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर सवाल पूछना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। हम श्री राहुल गांधी जी के विचारों पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
यदि सरकार को लगता है कि गिरफ्तारी से हमारा हौसला टूटेगा, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। NSUI का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।