सीमा सुरक्षा के प्रहरी जवानों का अमित शाह ने बढ़ाया हौसला, सांचू पोस्ट पर किया सम्मेलन संबोधित

Description of image

बीकानेर,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और जवानों के साथ जलपान एवं संवाद भी किया। इस अवसर पर अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने सांचू माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। साथ ही, प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन कर आधुनिक ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल सहित बीएसएफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कौशल विकास प्रशिक्षण स्वरोजगारोन्मुखी शिक्षा का आधार -कुलगुरु

बीकानेर, 26 मई। कौशल विकास प्रशिक्षण स्वरोजगारोन्मुखी शिक्षा का आधार है। सामुदायिक विज्ञान…