दिल्ली में रंधावा से मिले बिशनाराम सियाग,जिले के राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

Description of image

 

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से आज दिल्ली में कांग्रेस नेता और जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने शिष्टाचार मुलाक़ात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बीकानेर की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाक़ात को बीकानेर जिले की कांग्रेस के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सियाग ने रंधावा से जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान जिले की राजनीतिक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर भी विचार साझा किए गए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…