
बीकानेर, 16 अगस्त। महिलाओं के आत्मसम्मान, सशक्तिकरण एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीकानेर में “लहरिया महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ महिलाओं के लिए मॉडलिंग, मेहंदी आर्ट एवं नेल आर्ट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महोत्सव में “Miss Lahariya Bikaner-2026” एवं “Mrs Lahariya Bikaner-2026” प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी कला, हुनर एवं व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना तथा समाज में उनके योगदान को सम्मानित करना है।
महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में पिंकी शर्मा, प्राचार्य एवं चेयरमैन, सरस फाउंडेशन, तजिन्दर कौर, जानवी सोनी, प्यानवी नेल्स स्टूडियो, मोहिनी खत्री, मीनाक्षी किराडू, अनुराधा प्रजापत, ज्योति प्रजापत एवं भावना प्रजापत सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया परिधान, रचनात्मक कला एवं सौंदर्य कला से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।