‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ गीत की देशभर में गूंज, रचनाकारों और सहयोगियों का हुआ सम्मान

 

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित गीत ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं गंगाशहर मंडल के कार्यकर्ता मुल्तान बेद द्वारा गाए गए इस गीत को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक पहचान मिली है। आयोजकों के अनुसार, करोड़ों लोगों तक पहुंच चुके इस गीत को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला है।

 

गीत के निर्माण से लेकर रिकॉर्डिंग और प्रचार-प्रसार तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के सम्मान में कुणाल कोचर के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गीत के निर्माण में जुड़े सहयोगियों को सम्मानित कर उनके रचनात्मक योगदान की सराहना की गई।

 

इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गीत के निर्माण से जुड़ा अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस गीत को सबसे पहले कुणाल कोचर के निवास पर गाया गया था। इसके बाद स्टूडियो में पेटी सहित अन्य वाद्य यंत्रों के साथ इसकी रिकॉर्डिंग की गई। गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके कार्यों को भी शामिल किया गया।

 

मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की रचनात्मक पहल से तैयार इस गीत को देशभर में लोगों ने पसंद किया और इसे व्यापक लोकप्रियता मिली।

 

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि गीत के निर्माण एवं प्रसार में अनेक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी योगदान के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया।

 

समारोह में जयचंदलाल डागा, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, पंकज गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, जतिन सहल, प्रकाश मेघवाल, विशाल गोलछा, अमित चोपड़ा, सुशील शर्मा एवं विमल पारीक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छह दिन, छह संकल्प और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, IGNP की छात्राओं ने हरित दीपावली का जगाया अलख

  बीकानेर, 7 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार या किसी संस्था की नहीं,…