बीकानेर। दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की ओर से भाजपा संभाग कार्यालय में दीपावली शुभकामना आदान-प्रदान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पार्षदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं तथा वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में दीपावली के उल्लास के साथ संगठनात्मक एकजुटता, आपसी भाईचारे और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि समारोह में देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, उपमहापौर पंकज गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कुशल शर्मा, अशोक प्रजापत, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, गोपाल अग्रवाल, कमल गहलोत, रघुवीर प्रजापत, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, सुभाष वाल्मीकि, नरेंद्र सिंह आबड़सर, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, मुकेश पंवार, नारायण चोपड़ा, महावीर चारण, मुल्तान बेद, अंकित तंवर, सुषमा बिस्सा, राधा खत्री, आसमा नाज एवं निशु लिम्बा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
