‘छोटीकाशी री तीज’ में परंपरा और ग्लैमर का संगम, कैटवॉक-सावन क्वीन बनी खास पहचान

Description of image

बीकानेर। ‘रेयर छाेटीकाशी री तीज महोत्सव 2026’ हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रानीबाजार औद्याेगिक क्षेत्र में रिद्धि सिद्धि पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शंकरा एडवरटाईजिंग व कार्तिक पब्लिसिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयाेजित हुए कार्यक्रम में कैटवॉक, सावन क्वीन, गेम्स और अन्य प्रतियोगिताओं ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट दिए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानन्द जी पुरोहित (दाताश्री), मेडिकल एस्ट्रोलॉजर, वास्तु कंसल्टेंट, मोटिवेशनल स्पीकर, योगा ट्रेनर एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जोधपुर की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मोनिका आर. करल, चेयरपर्सन, महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र नोखा-बीकानेर सरला अग्रवाल, नोखा तहसीलदार सुनीता चारण, उपनिदेशक, जनसम्पर्क विभाग, बीकानेर हरिशंकर आचार्य, प्रिंसिपल, फोर्ट स्कूल व सरस फाउंडेशन की ऑनर पिंकी शर्मा, समाजसेवी विनोद गोयल, समाजसेवी अरविंद मिढ्ढा, समाजसेवी डाॅ. पूजा माेहता, महिला गृहिणी डिंपल गांधी, अर्हम इंग्लिश अकादमी के निदेशक सुरेंद्र डागा, समाजसेवी राज खजांची, नेल आर्ट स्टूडियो की हेड जाह्नवी सोनी ने बताैर अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने तीज जैसे पारंपरिक पर्वों को आधुनिक स्वरूप में मनाने की इस पहल को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक गीतों पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कैटवॉक और सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

आयाेजन से जुड़ीं रेनू जाेशी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक एवं सांस्कृतिक आयोजन लगातार किए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलम शर्मा ने किया।

 

 

इन्हाेंने निभायी प्राउड स्पाेंसर की भूमिका

 

बीकाजी, पदम्स ग्रुप, लाेटस, रिद्धी सिद्धी रिसाेर्टस, ऑरव ब्यूटी एक्सपर्ट, भीखाराम चांदमल, रुपजी प्रीमियम क्वालिटी, दर्मा वेदिक, सिद्धी विनायक एंटरप्राइजेज, कला क्रिएशंस, भाेज फ्लेक्स, सरस फाउंडेशन, जे.एस. नेल आर्टिस्ट, पुष्पवीर।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नई दिल्ली में सजा समरसता का वैश्विक मंच, 85 प्रतिभाओं को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड

नई दिल्ली/जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग…