नई दिल्ली में सजा समरसता का वैश्विक मंच, 85 प्रतिभाओं को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड

Description of image

नई दिल्ली/जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के समापन अवसर पर नई दिल्ली में सद्भावना दिवस समापन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता, मानव एकता एवं भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह रहे। समारोह की अध्यक्षता चांसलर एवं प्रसिद्ध कानूनविद् डॉ. एच.सी. गणेशिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक चौधरी रोहताश बेदी, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के राजनीतिक सलाहकार श्री हरपाल रावत, नेपाल राष्ट्र के जगतगुरु शिव शक्ति बाबा तथा अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, जनसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए “राजीव गांधी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रथम “राजीव गांधी गौरव रत्न अवार्ड” नेपाल राष्ट्र के जगतगुरु शिव शक्ति बाबा को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं ने भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। वक्ताओं ने देश के विकास एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनके योगदान को याद करते हुए विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों की चर्चा की।

समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। अतिथियों एवं प्रतिभाओं ने विश्व बंधुत्व, भारत-नेपाल मैत्री एवं सामाजिक समरसता के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

देशभर से आए अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का मुख्य द्वार पर तिलक एवं बैज लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्ययोजनाओं के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, विश्व बंधुत्व एवं वैश्विक शांति की दिशा में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया।

मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का उद्देश्य “वसुधैव कुटुम्बकम् – ग्लोबल विलेज – सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा भारत एवं विश्व के विभिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्री, सद्भाव और सहयोग को मजबूत करना है।

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविद्, अधिवक्ता, समाजसेवी, चिकित्सक, पत्रकार, सांस्कृतिक प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं ने सहभागिता की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

‘छोटीकाशी री तीज’ में परंपरा और ग्लैमर का संगम, कैटवॉक-सावन क्वीन बनी खास पहचान

बीकानेर। ‘रेयर छाेटीकाशी री तीज महोत्सव 2026’ हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के…