बेटियों ने जाना जनसंपर्क का हुनर, निभाया जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व

Description of image

बीकानेर, 9 अक्टूबर। बेटियों को अवसर मिले, तो वे अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से नई पहचान बना सकती हैं। इसी सोच के साथ प्लान इंडिया के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लूणकरणसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालू की ड्रॉपआउट बालिकाओं ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया को समझा।

 

*मनीषा को मिला जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर*

 

कार्यक्रम के दौरान बालिका मनीषा को सम्मान स्वरूप कुछ समय के लिए जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। उन्होंने कार्मिकों के साथ बैठक कर योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के सुझाव दिए तथा मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

 

*सरकार और आमजन के बीच सेतु है जनसंपर्क विभाग*

 

विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि जनसंपर्क विभाग समाचार पत्रों, टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं, नीतियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाता है। उन्होंने बालिकाओं को समाचार लेखन, समाचार पत्रों के पंजीयन, राजस्थान सुजस तथा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की जानकारी भी दी।

 

सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी ने जिला प्रशासन की वेबसाइट और इंस्टाग्राम, एक्स एवं फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यमों की उपयोगिता बताई।

 

इस अवसर पर प्लान इंडिया के परियोजना समन्वयक ज्ञानेंद्र श्रीमाली, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, वरिष्ठ सहायक परम नाथ सिद्ध, कनिष्ठ सहायक राकेश डुकिया, शिक्षिका हुल्लास नायक सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ठग रूपी अहंकार काे अपने भीतर से निकालने के लिए विनम्रता-दूसराें काे सुनें और क्षमा करना सीखें : साध्वी मुक्तांजनाश्रीजी म.सा

  बीकानेर। अहंकार एक ऐसा मायावी ठग है जो हमारी बुद्धि, शांति और विवेक को चुरा लेता है…