कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Description of image

बीकानेर , 15 सितम्बर।स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में सत्ताइसवें (कृषि व्यवसाय प्रबंधन) बैच का अभिविन्यास कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ विजय प्रकाश , छात्र कल्याण निदेशक डॉ एच एल देशवाल और उरमूल डेयरी के प्रबंधक ओमप्रकाश भाम्भू ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। प्रवेश प्रभारी और कार्यक्रम संयोजक सहायक आचार्य विवेक व्यास ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी विद्यार्थियों का परिचय करवाया। निदेशक डॉ विजय प्रकाश ने विद्यार्थियों को कृषि प्रबंधन में अपनी दक्षता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। ओमप्रकाश प्रकाश ने कहा कि व्यवहारिक और प्रायोगिक ज्ञान से कृषक और कृषि को समृद्ध करने में विद्यार्थी योगदान दें। डॉ देशवाल ने खेलकूद और विद्यार्थी अनुशासन के साथ अपने विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग करते हुए सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। डॉ अदिति माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संसथान के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी, कर्मचारी और सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मंडल अस्पताल लालगढ़ एवं राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आयुर्वेद जागरूकता सेमिनार आयोजित

गुरुवार (17.09.26) को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर के सभागार में मंडल अस्पताल लालगढ़ …