खाजूवाला में भाजपा की मोटरसाइकिल रैली, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी

Description of image

खाजूवाला। नगरपालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने खाजूवाला में शक्ति प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मोटरसाइकिल रैली को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक स्वयं भी ओपन गाड़ी में रैली के साथ विभिन्न वार्डों में पहुंचे और कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।

 

रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

 

मोटरसाइकिल रैली में मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्नोई, नगरपालिका भाजपा चुनाव प्रभारी मोतीसिंह राठौड़, देवीलाल मेघवाल, राकेश सहोत्रा, हरिकिशन अग्रवाल, धर्मेंद्र पूनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरपालिका चुनाव के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे।

 

भाजपा मीडिया संयोजक देवीलाल मेघवाल ने बताया कि अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

देशनोक की जनता के बीच भाजपा का विकास विजन, अंतिम दौर में तेज हुआ जनसंपर्क—अंशुमान भाटी ने मांगा विकास और सुशासन के नाम पर जनादेश

देशनोक। दिनांक : 9 सितम्बर 2026 – नगरपालिका चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दौर में …