शिक्षक दिवस पर बीकानेर का गौरव बढ़ा: मंजू गुलगुलिया को मिला ‘शिक्षा शिरोमणि अवार्ड’, चार पैरा खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान

Description of image

जयपुर में ईकोफ्यूजन द्वारा आयोजित टीचर डे अवार्ड सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 9 से 12 बजे, DST ऑडिटोरियम, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, विज्ञान भवन, शास्त्री नगर, जयपुर में बीकानेर की पाँच प्रतिभाओं – मंजू गुलगुलिया, प्रेसिडेंट, SMS दिव्यांग सेवा संस्था, पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर को गेस्ट के रूप में शिक्षक शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। तथा बीकानेर के चार पैरा एथलेटिक खिलाड़ियों – दुर्गा गहलोत (पैरा इंटरनेशनल प्लेयर), ललिता गर्ग (नेशनल मेडलिस्ट), ललिता सैनी (पैरा स्पोर्ट्स) और खुशबू गिल (पैरा स्पोर्ट्स इंटरनेशनल प्लेयर, पैरा स्पोर्ट्स) को मेडल अवॉर्डी के रूप में सम्मानित किया गया, यह आयोजन फाउंडर डॉ. पूनम धवन, को-फाउंडर प्रो. डॉ. अनिल धवन और मैनेजिंग डायरेक्टर नेहल धवन द्वारा संचालित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीलेखा शर्मा जॉइंट कमिश्नर, स्टेट टैक्स, राजस्थान और सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में वर्तिका जैन, टेलीविजन एंकर एंड कंटेंट क्रिएटर, रसोई राजस्थान री, गणगौर टेलीविजन और अनेक राज्य से आए हुए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, समाज सेविकाएं, अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

देशनोक में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने वार्ड 21-22 में किया जनसंवाद—भाजपा के विकास मॉडल पर मांगा समर्थन

देशनोक। 7 सितंबर-: देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान लगातार…