जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस की रेड, आठ गिरफ्तार; 50 हजार से अधिक की नकदी बरामद

 

बीकानेर। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरली नायक चौक पर जुआ खेल रहे आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की राशि 50,490 रुपए नकद सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त पर्दे के निशान एवं गोटियां बरामद की हैं।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली सविता डाल के नेतृत्व में विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

 

पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कैलाश सेवग, पुरुषोत्तम शर्मा, देवाशीष शर्मा, हुसैन अली उर्फ मोहम्मद हुसैन, देव सेवग, योगेश पुरोहित, उमाशंकर शर्मा एवं राजेश उर्फ राजू को गिरफ्तार किया।

 

इस संबंध में पुलिस थाना कोतवाली में प्रकरण संख्या 104/2026 धारा 112(2) बीएनएस एवं 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान पुलिस थाना कोटगेट को सौंपा गया है।

 

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

 

पूरी कार्रवाई थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में प्यारे सिंह, गणेशाराम, मुकेश, सुखलाल, पृथ्वीराज सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एसकेआरएयू की टीम रवाना

  बीकानेर,11 नवंबर । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम पश्चिम…