नाल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 27 जून। पुलिस थाना नाल ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जुआ-सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63 हजार 260 रुपये की जुआ-सट्टा राशि बरामद की है तथा मौके से 8 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी गंगाशहर श्री हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी नाल श्री विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान किशन माली के कमिश्नर-बच्छासर रोड स्थित फार्म हाउस पर दबिश देकर जुआ-सट्टा खेलते हुए 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की नवीन धाराओं एवं संगठित अपराध से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मौके से कुल 63,260 रुपये नकद एवं 8 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

श्री सुभाषचन्द्र, उप निरीक्षक

श्री विक्रम सिंह, उप निरीक्षक

श्रीमती हीरा, हैड कांस्टेबल

श्री जगदीश, हैड कांस्टेबल

श्री पवन कुमार, कांस्टेबल

श्री श्रवण, कांस्टेबल

श्री जगदीशदान, कांस्टेबल

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

29 जून को जगन्नाथ मंदिर बीकानेर में होगा स्नान पूर्णिमा महोत्सव, महाप्रसाद का वितरण भी होगा

बीकानेर, 27 जून। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन स्नान पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार, 29 जून 2026 …