रक्षाबंधन पर डाक विभाग का तोहफा, स्पीड पोस्ट ‘राखी मेल’ पर मिलेगी 10% की विशेष छूट

Description of image

बीकानेर, 7 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की राखियां देश-विदेश और दूर-दराज में रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग ने विशेष पहल की है। डाक विभाग ने ‘राखी मेल’ (इनलैंड स्पीड पोस्ट डॉक्यूमेंट) की बुकिंग पर 10 प्रतिशत विशेष छूट देने की घोषणा की है।

अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मंडल ने बताया कि यह विशेष छूट योजना 12 अगस्त 2026 से लागू होगी। योजना के तहत आम नागरिक और रिटेल ग्राहक अपने स्पीड पोस्ट लिफाफे के सामने स्पष्ट रूप से “Rakhi Mail” लिखकर डाकघर के काउंटर से बुकिंग कराने पर इस छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

योजना के अनुसार इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) के मूल डाक शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट केवल मूल पोस्टेज पर लागू होगी तथा वैल्यू एडेड सेवाएं इसके दायरे में शामिल नहीं होंगी। यह सुविधा केवल रिटेल ग्राहकों के लिए डाकघर काउंटरों पर उपलब्ध रहेगी, जबकि कॉर्पोरेट और बीएनपीएल (BNPL) ग्राहक इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

डाक विभाग ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक ग्राहक को एक बार में अधिकतम पांच ‘राखी मेल’ स्पीड पोस्ट बुक कराने की अनुमति दी है।

अधीक्षक डाकघर ने बताया कि निजी कूरियर सेवाओं की तुलना में डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और व्यापक नेटवर्क वाली है। 10 प्रतिशत की छूट मिलने से यह सेवा आमजन के लिए और अधिक किफायती हो जाएगी।

रक्षाबंधन के मद्देनजर बीकानेर मंडल के सभी प्रधान, उप एवं शाखा डाकघरों में राखी डाक के त्वरित प्रसंस्करण और समयबद्ध वितरण के लिए विशेष मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन किए गए हैं।

डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे रक्षाबंधन पर इस विशेष सुविधा का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय रहते अपनी राखियां स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें, ताकि उनका स्नेह सुरक्षित और समय पर अपने प्रियजनों तक पहुंच सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर की आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर मासिक एवं निकाय चुनाव की तैयारी बैठक सम्पन्न”

बीकानेर, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पुरा…