एआईसीसी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद से मिलीं नवनीत कौर, ओबीसी सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

Description of image

बीकानेर, 31 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की प्रदेश सचिव एवं जैसलमेर की सह-प्रभारी नवनीत कौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देश एवं प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक विषयों के साथ-साथ ओबीसी समाज के सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में ओबीसी समाज को संगठित करने तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य करने के उद्देश्य से तैयार एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किया गया। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर उन्हें संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. अनिल जयहिंद ने प्रस्तुत प्रस्ताव में रुचि व्यक्त करते हुए समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ओबीसी समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नवनीत कौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी समाज के अधिकार, सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के व्यापक हित में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों का सहयोग एवं मार्गदर्शन आवश्यक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से ओबीसी समाज को और अधिक सशक्त बनाते हुए उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से बुलंद किया जा सकेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

बीकानेर, 1 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े शनिवार प्रातः बीकानेर के नाल एयर…