कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन

Description of image

 

बीकानेर,कोलायत,आज दिनांक 04.08.2026 को कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।

 

*NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:*

“छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, NSUI का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।”

 

प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।

 

NSUI मांग करती है कि सरकार अविलंब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे।

 

इस दौरान NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश काँटिया ,विमल कुमार,विष्णु , महेंद्र काँटिया , रामजस कसवाँ,सहजाद खान, आकाश कुमार,राजेश कुमार,नंदूकिशोर चौधरी ,गणेश,दिलीप, सोनू जोशी तरुण,तिलोक, इन्साफ , आदि छात्र नेता मौजूद रहे ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने की जनसुनवाई, प्राप्त हुए 248 प्रकरण, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बीकानेर, 4 अगस्त। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने सोमवार को पंचायत समिति सभागार, खा…